फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: भालू शावक के बाद अब मां की भी मौत, यतीम नन्हे शावक का अब बांधवगढ़ में होगी परवरिश

Tue, 11 Feb 2025 10:29 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

भालू शावक के बाद अब मां की भी मौत हो गई। वहीं, अब यतीम नन्हे शावक का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में परवरिश की जाएगी।
विज्ञापन
भालू शावक के बाद अब मां की भी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल से रेस्क्यू कर बांधवगढ़ ला रहे मादा भालू की मौत के बाद पीएम आदि की कार्रवाई कर छपडौर स्थित वन चौकी के बगल से फारेस्ट के उच्च अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आपको बता दें, अभी हाल के दिनों में मृत मादा शहडोल स्थित जैतपुर वन परिक्षेत्र में दो नन्हे शावकों को जन्म दी थी। शावकों की बेहतर परवरिश और दूसरे मांसाहार वन्य प्राणियों से सुरक्षित रखने इन दोनों शावकों को रहवासी क्षेत्र में मादा भालू ले कर आ गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस बीच ग्रामीणों ने उसे काफी सताया भी था, जिसकी जानकारी पर वन अधिकारियों ने मादा भालू समेत दोनों शावकों को वन क्षेत्र की ओर हांक दिया था। परन्तु इस बीच किन्हीं कारणों से एक नन्हे शावक की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि दहशत की वजह से ग्रामीणों द्वारा पत्थर से हमले में आंशिक घायल हुई मादा भालू कमज़ोर हो रही थी। वहीं, एक नन्हे शावक की मौत उसे और भी दुर्बल और कमज़ोर कर रही थी। बाद में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देशन में वन अधिकारियों ने मादा भालू का रेस्क्यू किया और ट्रीटमेंट के दृष्टिकोण से बांधवगढ़ लाने का प्रयास किया, परन्तु शावकों की देखरेख में अत्यंत दुर्बल हो चुकी मादा भालू रेस्क्यू के बाद पिंजरे में खुद को संभाल न सकी और उसने पिंजरे में ही दम तोड़ दिया।

मादा भालू की मौत के बाद अब एक शेष नन्हा शावक है, जिसे शहडोल वन अमले ने बेहतर इलाज के लिए बांधवगढ में रखा है, जिसे पार्क के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद से रेगुलर निगरानी रखी जायेगी और उसे जल्द पूर्णतः स्वस्थ करने का प्रयास किया जायेगा। बांधवगढ़ प्रबन्धन के लिए अब नन्हे भालू शावक को जीवित रखना और बेहतर स्वास्थ्य लाभ देना बड़ी चुनौती होगी। सूत्रों की माने तो नन्हा शावक के स्वास्थ्य में आंशिक सुधार होने के बाद पार्क टीम सुरक्षित मुकुंदपुर भेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें