फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: सियार को अजगर ने बनाया अपना निवाला, निगलने का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 26 Oct 2024 06:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की बफर जोन में खेत में एक अजगर दिखाई दिया, अजगर उस वक्त देखा गया जब उसने एक सियार को अपना शिकार बनाया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सियार को अजगर ने बनाया अपना निवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार नए वीडियो निकलकर सामने आ रहे हैं। यहां केवल जंगली जानवर ही नहीं है, बल्कि सरीसृप भी पाए जाते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को अभी तक लोगों ने लाखों की संख्या में देखा है। 

विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की बफर जोन का है। जहां गांव के खेत में एक अजगर दिखाई दिया, अजगर उस वक्त देखा गया जब उसने एक सियार को अपना शिकार बनाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके अलावा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र की टीम भी इसकी निगरानी कर रही है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की धमोखर परिक्षेत्र के धौरखोह बीट के सलैया गांव में अजगर ने सियार को निगल लिया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को दूर किया। सियार को निगलने के बाद अजगर जंगल की ओर चला गया। टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि निगरानी की जा रही है। अजगर ने सियार को निगलने के बाद जंगल की ओर चला गया है। सुरक्षा को लेकर कर्मचारी तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें