फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: 75 साल के बुजुर्ग को घर से निकाला, फिर पुलिस बनी सहारा, भिजवाया वापस घर

Tue, 16 Apr 2024 02:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria News: उमरिया में एक 75 साल के बुजुर्ग को उसके ही घर वालों ने बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद पुलिस उस बुजुर्ग व्यक्ति का सहारा बनी। जिसके बाद बुजुर्ग को वापस उसके घर भिजवाया। 
विज्ञापन
75 साल के बुजुर्ग को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां-बाप अपने बच्चों को जन्म देते हैं, लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो वही बच्चे मां-बाप को अपने आप से दूर कर देते हैं। जहां मां-बाप दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो हैरान का देने वाला था। जहां 75 साल का बुजुर्ग विशाली यादव पिता दसईया यादव ग्राम हमचौरा को उसके ही घर वालों ने घर से निकाल दिया, जिसकी वजह से दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हो गया।

खिलाया भरपेट खाना

विज्ञापन

हालांकि कुछ लोगों ने उसकी मदद की और बुजुर्ग को थाने में लेकर गई, जहां थाने में सबसे पहले बुजुर्ग व्यक्ति को भरपेट भोजन कराया गया और उसके बाद बेटे श्याम लाल यादव के विरुद्ध भरण पोषण संबंधित रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। जिसके बाद सम्मान पूर्वक उस बुजुर्ग को उसके घर भी पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें