फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: घर में घुसकर पांच साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर हालत में इलाज जारी

Wed, 01 May 2024 04:12 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में तेंदुए ने पांच साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घर में घुसकर बच्ची पर हमला किया है। फिलहाल, घायल बच्ची का इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बांधवगढ़ में लगातार जंगली जानवरों के हमले अब लोगों पर होते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग दहशत में जीने के लिए मजबूर हैं। जानवर अब लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं, जहां घर में घुसकर पांच वर्षीय बच्ची के ऊपर हमला किया गया, जिस पर बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पनपथा बफर के ग्राम बड़ी बेल्दी में तेंदआ द्वारा 5 वर्षीय बच्ची को घर में घुसकर सोते समय घायल कर दिया गया। तेंदुए के हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में दाएं तरफ नाखून के गहरे निशान हैं। बच्ची खून से लथपथ थी। जहां टाइगर रिजर्व प्रबंधन टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरही अस्पताल में लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां से बच्ची की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय उमरिया रेफर किया गया। जहां पर बच्ची का इलाज अभी चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें