फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरिया: बाघ के दांत और नाखून के साथ तीन आरोपियों को वन कर्मियों ने पकड़ा

Tue, 11 Jan 2022 02:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में वन कर्मियों ने बाघ के दांत और नाखून के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में वन कर्मियों ने बाघ के दांत और नाखून के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाघ के दो केनाइन टीथ और 13 नाखून बरामद किए गए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप निदेशक लवित भारती ने कहा कि एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, टाइगर स्ट्राइक फोर्स और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के वन अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को एक मोटरसाइकिल को रोका। पकड़े गए आरोपियों के पास से बाघ के दांत और नाखून मिले हैं। आरोपियों की पहचान नकुल लोनी, तुकाराम विश्वकर्मा और संतोष कोल के रूप में की गई हैं। तीनों आरोपियों पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें