फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: उमरिया में बारिश से बसाड़ नाले पर बना पुल बहा, आवागमन ठप होने से सैकड़ों का गांवों का संपर्क टूटा

Fri, 04 Aug 2023 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में लगातार भीषण बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। कुछ ऐसे नदी-नाले हैं, जो उफान पर हैं। छोटे पुल बह तक गए हैं। 
विज्ञापन
उमरिया में पुल बह जाने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले में बीते 48 घंटे से मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के नुकसान भी सामने आने लगे हैं। ग्राम पंचायत पहड़िया से भिम्माडोंगरी मार्ग के मध्य बसाड़ नाले पर बना पुल बह गया। इससे सैकड़ों गांवों का संपर्क कट गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में लगातार भीषण बारिश हो रही है, जिसकी वजह से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। कुछ ऐसे नदी-नाले हैं, जो उफान पर हैं। वैसे छोटे पुल बह तक गए हैं। जहां लोग परेशान हैं उनका आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। पाली जनपद के ग्राम पहड़िया भिम्माडोंगरी मार्ग के मध्य पुल बह जाने से सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है। मार्ग पूरी तरह से अब बंद हो गया है, क्योंकि यहां से आवागमन करने का एकमात्र पुल ही विकल्प है। लोग परेशान हैं और आवागमन के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, फिर भी अभी तक प्रशासन ने मांगें नहीं सुनी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हमारे क्षेत्र का यह इकलौता मार्ग था जो कि दूसरे गांव से यहां तक कि शहर से जोड़ता था, लेकिन अब वह बह गया है। इसकी वजह से हमारा आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में हमें समस्या हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें