फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: हाथी का शव जलाने के मामले में पनपथा जोन के रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित, क्षेत्र संचालक का आदेश

Sat, 08 Jul 2023 10:36 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

 जनवरी में हाथी का शिकार करने के बाद जंगल में जलाने का मामला सामने आया था। जांच के बाद कार्रवाई की गई है। पनपथा जोन के रेंजर और डिप्टी रेंजर को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। 
विज्ञापन
हाथी की मौत के मामले में दो अफसरों पर गाज गिरी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी की मौत और उसके शव को जलाने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले में रेंजर और डिप्टी रेंजर को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के घौरीघाट के जंगल का है। यहां जनवरी में हाथी का शिकार करने के बाद जंगल में जलाने का मामला आया था। उसी को लेकर लगातार विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हुए थे। मई में एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी की टीम भी जांच करने बांधवगढ टाइगर रिजर्व पहुंची हुई थी। अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने मामले में कार्रवाई की है। परिक्षेत्र अधिकारी शीलसिंधू श्रीवास्तव और सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कमला कोल को निलंबित कर दिया गया है। इसके संबंध में आदेश जारी हो चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें