फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Rain: 72 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, कई गांवों का संपर्क टूटा; आपदा प्रबंधन टीम का इंतजार

Sat, 05 Aug 2023 07:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में 72 घंटे से हो रही बारिश ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले में बीते मंगलवार की रात से बारिश का दौर शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। लेकिन आपदा प्रबंधन टीम मौके पर नहीं है।
विज्ञापन
72 घंटे से हो रही बारिश से जिले का मंजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया में बीते 72 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले में बीते मंगलवार की रात से बारिश का दौर शुरू हुआ था जो अभी तक जारी है। आलम यह है कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। पुल-पुलियाओं में अत्यधिक जलभराव होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित है। जिला मुख्यालय से होकर किरण ताल की ओर जाने वाले रेलवे के अंडर ब्रिज में पानी भर जाने के कारण कई वाहन उसमें बीच धार में फंस गए हैं। लोगों को अपने वाहन को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की कोई भी टीम मौके पर मौजूद नहीं है। लोग खुद मशक्कत करके किसी तरह अपने वाहनों को बीच धार से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे अपने वोट की ताकत
बारिश ने उमरिया जिले में बहुत ही खतरनाक तरीके से तबाही मचाई है। प्रशासन की नाकामी खुलकर सामने आई है। कई जगह यह देखने को मिल रहा है कि स्कूली छात्र पुल के बाहर फंसे हुए हैं। तेज बहाव के कारण वे जा नहीं पा रहे हैं। यही हाल जिले के लगभग कई इलाकों का है, जहां बारिश से पैदा हुआ ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन कोई भी मदद नहीं कर रहा है। प्रशासन की इस अनदेखी के कारण आम जनता में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जब उम्मीदवार वोट लेने आएंगे तब हम अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें