फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: संजय गांधी थर्मल प्लांट में रेल दुर्घटना, कपलिंग खुलने से कोयले से भरे डिब्बे लुढ़के, स्टॉपर भी टूटा

Mon, 21 Nov 2022 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

हादसा सोमवार दोपहर को हुआ था। बताया जा रहा है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह की कोयला साइडिंग में कोयला लेकर मालगाड़ी आई थी। खाली करते समय कपलिंग खुल गई। जिससे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी पीछे लुढ़क गए।
विज्ञापन
कपलिंग खुलने से ट्रेन के दर्जन भर से अधिक डिब्बे पीछे की ओर लुढ़क गए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में बैगन ट्रिपलर में कोयला अनलोडिंग करते समय एक रेल हादसा हो गया। कपलिंग खुलने से ट्रेन के दर्जन भर से अधिक डिब्बे पीछे की ओर लुढ़क गए और ओवरहेड लाइन, लाइटिंग टावर तोड़ते हुए स्टॉपर से जा टकरा गए। इससे ओवरहेड लाइन, लाइटिंग टावर सहित स्टॉपर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में रेल सहित प्लांट प्रबंधन को बड़ा नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि हादसा सोमवार दोपहर को हुआ था। बताया जा रहा है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह की कोयला साइडिंग में कोयला लेकर मालगाड़ी आई थी। खाली करते समय कपलिंग खुल गई। जिससे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी पीछे लुढ़क गए और लाइटिंग टावर से जा टकरा गए। मालगाड़ी फिर भी नहीं रुकी। मालगाड़ी से स्टॉपर भी टूट गया। इससे कंपनी का बड़ा नुकसान होने की बात कही जा रही है। 

बता दें कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह के पास फिलहाल 60 हजार मीट्रिक टन कोयला बचा है, जो तीन दिन तक काम आ सकता है। इधर रेलवे ट्रेक को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया था। ठीक होते ही कोयले की दूसरी रैक पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें