फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Crime: दो साल से फरार गैंग रेप कांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम

Fri, 10 Mar 2023 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश में थाना कोतवाली उमरिया ने शुक्रवार को दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 2021 के बहुचर्चित गैंग रेप कांड में आरोपी था और दो साल से फरार चल रहा था। इस मामले में चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
थाना कोतवाली उमरिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उमरिया में थाना कोतवाली ने शुक्रवार को दस हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 23/2021 (बहुचर्चित गैंग रेप कांड) में दो साल से फरार चल रहा था। आरोपी का नाम रोहित यादव है और वह रीवा जिले के गोपला का रहने वाला है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि साल 2021 में दर्ज हुए गैंग रेप के मामले में कुल पांच आरोपी थे। उनमें से चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। केवल एक ही आरोपी रोहित यादव फरार था, जिसके संबंध में कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।

पुलिस अधीक्षक उमरिया ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जांच टीम को ठोस कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर निर्देश दिए। नतीजन जांच टीम ने आरोपी के संबंध में बारीकी से जानकारी इकट्ठी की और उसका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया। फिर पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय उमरिया में पेश कर दिया।
विज्ञापन


उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राधवेंद्र तिवारी, उप निरीक्षक सरिता ठाकुर, कांस्टेबल राजुकमार गुर्दे, कांस्टेबल रोशन चौहान, थाना कोतवाली और साइबर सेल से राजेश सौंधिया, संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें