फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: जोहिला डैम के दो गेट खोले गए, प्रशासन ने नदी से लगे गांवों मे जारी किया अलर्ट

Thu, 03 Aug 2023 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जोहिला डैम का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार को डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। वहीं, प्रशासन ने नदी से लगे गांवों में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
जोहिला डैम के दो गेट खोले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का दौर अपने चरम पर है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। जोहिला डैम पानी की अधिकता होने के बाद बुधवार को दो गेट खोले गए हैं। जोहिला डैम खुलते ही मनोहर दृश्य दिखाई देने लगा है। वहीं, प्रशासन ने इस बात की भी चिंता जाहिर की है कि जोहिला डैम के नीचे बसने वाले गांव को कहीं कोई परेशानी ना हो, इसलिए आसपास के क्षेत्रों में यह जानकारी पहुंचा दी गई है कि लोग नदी से दूर रहें।
विज्ञापन


बता दें, उमरिया जिले में संजय गांधी ताप विद्युत गृह स्थापित है, जहां बिजली का उत्पादन होता है। बारिश के दिनों में बांध में पानी की अधिकता होने पर जोहिला डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जाता है। जब डैम के गेट खुलते हैं तो एक अलग ही नजारा यहां देखने को मिलता है। बड़ी संख्या में लोग इस खूबसूरत नजारे को देखने यहां पहुंचते हैं। बुधवार को जिले में लगातार बरसात होने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी। तो, वहीं प्रशासन ने जोहिला डैम के दो गेट को खोलकर पानी छोड़ा है। इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी पहुंच रहे हैं और मनमोहक नजारे का लुफ्त भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें