फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: कलेक्टर ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, इस दौरान डीएम ने खुद को बुद्धू क्यों कहा; जानिए

Sat, 05 Aug 2023 07:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के कलेक्टर कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां जिला कलेक्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जिनकी सभी लोग तारीफ करते हुए थकते नजर नहीं आए। इस बीच छात्राओं के पूछने पर डीएम ने खुद को बुद्धू कह दिया। जानें क्यों...।
विज्ञापन
सफेद शर्ट में जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में उमरिया के जिला कलेक्टर कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में कलेक्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उसके बाद उनकी सभी जगह तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, उमरिया के कलेक्टर शनिवार को एक स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान अपने अलग ही अंदाज में नजर आए। जहां बिरसिंहपुर पाली के कन्या शिक्षा परिसर मे अचानक जिला कलेक्टर उमरिया बुद्धेश कुमार वैद्य पहुंच गए। जहां छात्राओं से बात की। इसी दौरान एक छात्रा ने उनका नाम पूछ लिया। जिसकी वजह से कलेक्टर का जवाब सुनकर सभी बच्चे और अधिकारी ठहाके लगाने लगे।

नाम पूछने के जवाब ने कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने कहा कि मेरा नाम बुद्धू से आता है, बुद्धू को जानते ही होंगे आप। उसी से बना है बुद्धेश कुमार वैद्य। फिर क्या था, सभी जमकर ठहाके लगाने लगे और सभी बच्चों के साथ कलेक्टर भी हंसते हुए नजर आए।
विज्ञापन


वहीं, जिला कलेक्टर का अनोखा अंदाज देखकर लोग भी उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काफी दिनों बाद उमरिया जिले में कोई ऐसा कलेक्टर आया है, जिसकी लोग शुरू से ही सराहना कर रहे हैं। उनके इस अंदाज ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें