फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: काली बनकर नृत्य कर रहा युवक मंच पर गिरा और थम गई सांसें, हार्ट अटैक से हुई मौत, गांव में मातम

Wed, 01 Apr 2026 11:08 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

नवरात्रि के कलश विसर्जन कार्यक्रम में काली नृत्य कर रहे युवक की अचानक मंच पर गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरा कार्यक्रम शोक छा गया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
मंच पर नृत्य कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पठारी में चैत्र नवरात्रि के मौके पर आयोजित कलश विसर्जन कार्यक्रम उस समय मातम में बदल गया, जब खुशियों और भक्ति के बीच एक युवक की अचानक मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव के रहने वाले रामगरीब कोल (40 वर्ष) काली माता का रूप धारण कर पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दे रहे थे। बैंड बाजे की गूंज और भक्तों की भीड़ के बीच उनका प्रदर्शन पूरे जोश में चल रहा था। लोग उनकी प्रस्तुति को देखकर भाव-विभोर हो रहे थे, तभी अचानक मंच पर ही वे लड़खड़ाए और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन


शुरुआत में लोगों को लगा कि यह भी प्रस्तुति का हिस्सा है लेकिन जब वह कुछ देर तक नहीं उठे तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने और उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें: Indore: इंदौर में नेग के नाम पर किन्नरों का उत्पात, डाॅक्टर के परिवार से 80 हजार वसूलने का आरोप
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, परंतु प्राथमिक जानकारी में ही उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात को मौत का कारण बताया है। इस घटना के बाद जहां कुछ देर पहले तक भक्ति और उत्साह का माहौल था, वहीं अचानक सन्नाटा पसर गया। 

बताया जा रहा है कि रामगरीब कोल गांव में धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और हर साल काली नृत्य की प्रस्तुति देते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार ही नहीं, पूरा गांव स्तब्ध है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी और दुख दोनों जाहिर कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें