फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: पुलिस के दावों के बीच अवैध पशु तस्करी जारी, पिकअप से सतना ले जा रहे अवैध मवेशियों को पकड़ा

Fri, 14 Jul 2023 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

शासन-प्रशासन चाहे लाख दावे क्यों न कर ले, लेकिन वह अवैध पशु तस्करी पर रोक लगाने में अक्षम दिखाई दे रहा है। पुलिस कहती है कि हम सभी पर रोक लगाते हैं, लेकिन अगर रोक लगाते हैं तो इस प्रकार की घटना कैसे हो जाती है। इस बात का अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में पुलिस अपने ही दावे को फेल करती हुई दिखाई दे रही है। यहां एक पशु भरे वाहन को शुक्रवार को पकड़ा गया। कार्रवाई तो हुई है, लेकिन सच्चाई यह है कि पकड़े तब जाते हैं, जब ऐसे कृत्य हुआ करते हैं। बता दें कि उमरिया एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा की ओर से अवैध परिवहन के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में पाली थाना द्वारा 13 जुलाई को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पिकअप क्रंमाक MP-19 GA-6009 में एक व्यक्ति अवैध रूप से भैंस और पडा को क्रूरता पूर्वक भरकर बरघाट बाजार थाना पेंड्रा रोड जिला गोरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ से अनूपपुर, शहडोल और उमरिया से होते हुए सतना ले जा रहा था। इसकी सूचना पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे-43 जीरो ढाबा तिराहा के पास नाकाबंदी की गई। शहडोल की तरफ से मुखबिर द्वारा बताए अनुसार आते हुए पिकअप को रोका गया।

चालक से नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम बंसत कुमार पटेल पिता सुबेलाल पटेल उम्र 27 साल, निवासी ग्राम पुरवा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना का होना बताया गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में पांच नग भैंसा और एक नग पडा निर्दयता पूर्वक ठूस-ठूसकर बांधकर रखे हुआ था। चालक से वाहन में लोड मवेशियों के संबंध में कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दे सका।
विज्ञापन


इस प्रकार वाहन चालक बंसत कुमार के खिलाफ थाना पाली में अपराध क्रंमाक 321/23 धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता का अधिनियम 1960 तथा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 66/192 (क) MV Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। वाहन जब्त कर छह नग भैंसों को डेयरी में सुरक्षार्थ छोड़ा गया। कार्रवाई में निरीक्षक आरके धारिया, सउनि ताराचंद बघेल, प्रआर 219 योगेश्वर सिंह, प्रआर 49 उमाशंकर सिंह थाना यातायात प्रभारी सूबेदार शरद श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें