फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria Crime: बहू का दिमाग ठिकाने लगाने के लिए सास झाड़-फूंक के चक्कर में फंसी...और 50 लाख रुपये गंवा बैठी

Sun, 26 Mar 2023 09:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित को यह पैसा रिटायरमेंट के बाद मिला था। फिलहाल, शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अन्तर्गत झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित के खाते से रिटायरमेंट में मिले पूरे पैसे साफ हो गए। मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला नौरोजाबाद थानांतर्गत वार्ड नंबर-11 की रहने वाली रेवती तिवारी से झाड़- फूंक के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत  पीड़ित रेवती तिवारी ने पहले नौरोजाबाद थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन सुनवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपने ही कॉलोनी में रहने वाली जुबैदा खान, शमशाद खान और रज्जाक खान उर्फ कल्लू निवासी बड़वारा पर पर झाड़-फूंक कर ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होनें बताया कि उनकी और उनकी बहू से अनबन चल रही थी, जिसे झाड़-फूंक से शांत कराने के लिए जुबैदा खान ने पहल की। बाद में उसने अपने पति और अपने भाई रज्जाक खान के साथ मिलकर फोन-पे एप और नगदी के माध्यम से लगभग 50 लाख रुपये की ठगी की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें