हादसा उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुदरिया के पास हुआ है। बताया गया कि एक कार (एमपी 20 सीएम 8157) जबलपुर से शहडोल की तरफ जा रही थी। रफ्तार काफी तेज थी, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क की साइड में लगे पेड़ से टकरा गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए। जिनका उपचार नजदीकी के पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा है। कार जबलपुर से शहडोल की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुदरिया के पास हुआ है। बताया गया कि एक कार (एमपी 20 सीएम 8157) जबलपुर से शहडोल की तरफ जा रही थी। रफ्तार काफी तेज थी, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क की साइड में लगे पेड़ से टकरा गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष घायल हो गए हैं। सभी का उपचार नजदीकी के पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।