फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई जलती चिता की फोटो फिर युवक ने खाया जहर, हुई मौत

Sun, 22 Oct 2023 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: मोबाइल पर जलती चिता का स्टेटस डालने के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई जलती चिता की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिमनगंज थाना क्षेत्र के फाजलपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले युवक विनय ने मोबाइल पर जलती चिता का स्टेटस डाला और उसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर विनय के दोस्त दीपक और पवन चौहान उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


विनय की मौत की सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक विनय के भाई सर्वेश ने बताया कि विनय की सगाई हो चुकी थी और दीपावली के बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन उसका प्रेम प्रसंग किसी और युवती से चल रहा था।

डिप्रेशन में था विनय

बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका विनय पर सगाई तोड़कर उससे शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगा था। जिसके चलते उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जलती चिता का स्टेटस लगाया और फिर जहर खा लिया। इधर, पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें