फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: वॉट्सएप पर मैसेज डाला और खा लिया जहर, मैसेज में लिखा- लड़की वाले नहीं मान रहे इसीलिए दे रहा हूं जान

Mon, 08 Jan 2024 10:17 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग था और लड़की के परिजन उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। विवाद होने पर युवक ने जहर खा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के ईदगाह के सामने गंगा नगर में रहने वाले एक युवक ने रविवार शाम महाकाल थाने के समीप पहुंचकर जहर खा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ज्ञान टेकरी में रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और रविवार को दोनों परिवारों के बीच विवाद के बाद युवक ने उक्त कदम उठाया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि ईदगाह के सामने गंगा नगर में रहने वाले दीपक पिता केसरीमल (30) रविवार शाम को महाकाल थाने के बाहर पहुंचा और वहां जाकर उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी जिस पर तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया गया। सुबह मृतक के मामा गोपाल और भाई बबलू ने बताया कि दीपक का ज्ञान टेकरी पर रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की का भाई दोनों के प्रेम संबंध को स्वीकार नहीं कर रहा था और रविवार को ही दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था जिस पर दोनों पक्ष महाकाल थाने शिकायत लेकर गए थे। इसी दौरान दीपक भी वहां पहुंचा और जहर खा लिया। 

पुलिस ने बताया कि मृतक ने जान देने से पहले वॉट्सएप पर एक मैसेज भी शेयर किया था जिसमें उसने लिखा है कि हम शादी की बात करने गए थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले नहीं मान रहे। इसी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। टीआई अजय वर्मा ने बताया कि मामले में लड़की के परिवारजनों के बयान भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें