फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: व्यापार मेले में इन बड़ी कंपनी की कारों के पंजीयन पर मिलेगी 50% छूट, देशभर से खरीदी करने आएंगे कई लोग

Mon, 19 Feb 2024 09:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव के तहत लगने वाले व्यापार मेले का प्रदेश सहित देशभर के लोगों को इंतजार है। 1 मार्च से 9 अप्रैल तक लगने वाले इस व्यापार मेले में देशभर की ऑटोमोबाइल कंपनी कार एवं दो पहिया वाहनों की स्टॉल लगाने के लिए बुकिंग हो चुकी है। इस व्यापार मेले में वाहनों के पंजीयन शुल्क पर 50% की छूट दी जाएगी। इस छूट को देखते हुए देश भर के कई लोगों ने अपने वाहन खरीदी की बुकिंग आगे बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के व्यापार मेले में कार के नामी ब्रांड मर्सिडीज़, टोयोटा, नेक्सा, हुंडई और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियां वाहन बिक्री के लिए उज्जैन आ रही हैं। माना जा रहा है कि उज्जैन के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ही अरबों रुपए का व्यापार होने का अनुमान है। उज्जैन के इतिहास में पहली बार लगने जा रहे इस व्यापार मेले का देश भर के लोगों को इंतजार है। व्यापार मेले में करीब 182 दुकानें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


निगमायुक्त ने देखी व्यापार मेले की तैयारियां
आगामी एक मार्च से विक्रमोत्सव, विक्रम व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आने वाले व्यापारियों, कम्पनियों, नागरिकों को एक अच्छी व्यवस्था मिले, इस हेतु आपको जो दायित्व दिए गए हैं, उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए मेले की व्यवस्थाओं एवं तैयारी का ध्यान रखें। सभी अधिकारी विशेष प्रयास करें कि मेले की व्यवस्थाओं में कही कोई कमी ना रहे। यह बात निगम आयुक्त आशीष पाठक ने विक्रम व्यापार मेले आयोजन स्थल दशहरा मैदान एवं पीजीबीटी मैदान के निरीक्षण के समय निगम अधिकारियों से कही। 

दुकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ
निगम आयुक्त आशीष पाठक ने मेला स्थल का भ्रमण करते हुए निगम द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को देखा एवं निर्देशित किया कि विक्रम व्यापार मेले से संबंधित किसी भी तरह की व्यवस्था में कमी नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्धारित समय सीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मेले मे लगने वाली दुकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, दुकान आवंटन एवं अन्य कार्यवाही समय सीमा में सुनिश्चित करे। मेला स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, अस्थाई शौचालय के साथ ही सफाई व्यवस्था हेतु शिफ्टवार प्लान तैयार कर सफाई मित्रों को तैनात करें, साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें