फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाड़े में लगाए थे गांजे के पौधे, पुलिस को सूचना मिली तो युवक को पकड़कर किया प्रकरण दर्ज

Mon, 21 Oct 2024 08:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP: चौकी पानबिहार थाना घट्टिया पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तेजाराम पिता लक्ष्मण गौड निवासी ग्राम किशनपुरा के घर के बाड़े के पीछे अवैध रुप से गांजे के पेड़ लगे है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
बाड़े में लगाए थे गांजे के पौधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौकी पानबिहार थाना घट्टिया पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तेजाराम पिता लक्ष्मण गौड निवासी ग्राम किशनपुरा के घर के बाड़े के पीछे अवैध रुप से गांजे के पेड़ लगे है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा उज्जैन जिले में अवैध मादक पदार्थो के क्रय/विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) उज्जैन गुरुप्रसाद पाराशर व उप पुलिस अधीक्षक भारतसिंह यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना घट्टिया रामसिंह भाबोर ने थाना घट्टिया पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के आरोपी तेजाराम पिता लक्ष्मण गौड जाति बंजारा उम्र 45 साल निवासी ग्राम किशनपुरा से 17 नग गांजे के हरे पौधे वजन 9 किग्रा कीमती 10,000/- रुपये जब्त किये, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना घट्टिया पर अपराध क्रमांक 402/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

गांजे की खेती का नहीं मिला लाइसेंस
किसान अवैध रूप से गांजे के पौधों की खेती कर रहा था। तेजाराम के पास खेती करने का लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तेजाराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तेजाराम के अवैध व्यापार के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें