फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viksit Bharat Sankalp Yatra: मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 16 Dec 2023 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वेन को उज्जैन में हरी झंडी दिखाई। विकसित भारत की संकल्पना के साथ आईईसी वेन भी रवाना हुई। उज्जैन से पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल किया, जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी थी, उन राज्यों में अब विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता को देगी। शुभारंभ के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की मेघना, असम, गुवाहाटी की कल्याणी, केरल के धर्मराजन एवं शिमला हिमाचल प्रदेश की खुशिया देवी से वर्चुअली संवाद किया। सभी हितग्राहियों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मृदा योजना, प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित किया। साथ ही औरों को भी रोजगार मुहैया कराया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ मोदी की गारंटी वाली यात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा डेढ़ हजार शहरों में पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का शहर एवं गांव के लोग लाभ उठाएंगे। इससे विकसित भारत का सपना साकार होगा। बैंकों के माध्यम से लोगों को आसान एवं सस्ता लोन मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक 50 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को संवारा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर एवं आईईसी वेन को हरी झंडी दिखाकर पूरे प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्रत्येक गांव, शहर और पंचायतों में वेन के माध्यम से किया जाएगा। वेन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रसारित किया जाएगा। वेन के साथ ही एग्री ड्रोन को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

किसानों की सुविधा के लिए ड्रोन का निर्माण किया गया है। किसानों के समय की बचत और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए एग्री ड्रोन का निर्माण किया गया है। ड्रोन के इस्तेमाल से खेतों में खाद या दवा का छिड़काव कम समय में किया जा सकेगा। साथ ही एक एकड़ फसल में खाद या अन्य कीटनाशकों का छिड़काव लगभग 15 मिनट में किया जा सकेगा। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के प्रयोग से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका अनुमानित मूल्य लगभग पांच लाख रुपये से 10 लाख रुपये के मध्य है।

मध्यप्रदेश शासन के कृषि कल्याण एवं विकास विभाग द्वारा किसानों को ड्रोन क्रय करने में अनुदान दिया जाएगा। साथ ही ड्रोन ऑपरेट करने के लिए निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अनुसार लघु, सीमांत, महिला, अजा, अजजा वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत अधिकतम राशि पांच लाख रुपये का अनुदान, अन्य वर्ग के किसानों को 40 प्रतिशत अधिकतम राशि चार लाख रुपये और कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) को 75 प्रतिशत अधिकतम राशि सात लाख रुपये के अनुदान की पात्रता होगी।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, जितेन्द्र पंड्या, डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, सतीश मालवीय, आलोट विधायक डॉ. चिन्तामणि मालवीय, तराना विधायक महेश परमार, महिदपुर विधायक दिनेश चंद्र बोस, महापौर मुकेश टटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, पूर्व यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन, दिलीप सिंह शेखावत, शान्तिलाल धबाई, राजेन्द्र भारती, बहादुर सिंह चौहान, विशाल राजौरिया, सनवर पटेल, राजपाल सिंह सिसौदिया, जगदीश पांचाल, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गहलोत, अशोक प्रजापत, वीरेन्द्र कावड़िया, रूप पमनानी, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल, शिवेन्द्र तिवारी, हेमन्त व्यास, इकबाल सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय, पार्षद और जनप्रतिनिधि आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें