फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हो गया!: स्पीड ब्रेकर से ऐसा उछला वाहन कि शव भी खांसने लगा, झटके से लौट आए प्राण, हैरान कर देगा मामला

Fri, 22 Aug 2025 05:42 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के खाचरोद की 75 वर्षीय अयोध्या बाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान गाड़ी के स्पीड ब्रेकर से झटके से उनकी जान वापस आ गई। यह चमत्कारिक घटना देखकर सभी हैरान और खुश हुए। 
विज्ञापन
अयोध्या बाई, जिसे मिला नया जीवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप यह मान सकते हैं कि जिस महिला को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया हो, उसे सिर्फ एक स्पीड ब्रेकर के झटके से नया जीवन मिल गया है। अगर आपका कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता तो शायद आप गलत हैं। उज्जैन के खाचरोद जिले में रहने वाली 75 वर्षीय महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है, जिनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी कि तभी उनके प्राण वापस आ गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो साल से लापता शिक्षक, फिर भी जारी हो रहा वेतन, खड़ेहा में शासकीय माध्यमिक शाला का मामला

पूरा मामला इस प्रकार है कि खाचरोद में रहने वाली अयोध्या बाई की तबीयत खराब होने पर उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया था। जिन्होंने अयोध्या बाई के सिर की नस फटने के साथ ही ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारी की बात बताई थी। इसके बाद अयोध्याबाई को तुरंत इंदौर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर के कहे अनुसार महिला का ऑपरेशन भी करवा दिया गया, लेकिन फिर भी जब महिला की जान नहीं बची तो परिजन उनके शव को लेकर गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि शव को खाचरोद लाते समय एक स्पीड ब्रेकर से गाड़ी अचानक कूद गई। इस घटना से कुछ देर के लिए गाड़ी में बैठे लोगों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन इससे अयोध्या बाई को अचानक खांसी आई और उनकी धड़कनें चलने लगीं। अयोध्या बाई के प्राण वापस आने पर सभी लोग खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिल में बैठा था सांप, खेल-खेल में मासूम ने डाल दिया हाथ, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बची जान

हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
अयोध्या बाई के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के साथ ही अन्य तरीकों से समाजजनों तक पहुंचाई जा चुकी थी। परिवार के साथ ही अन्य समाजजन भी अयोध्या बाई के शव का आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब लोगों को अयोध्या बाई के फिर से जीवित होने की जानकारी लगी तो पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ लेकिन कुछ देर बाद जब सभी ने अयोध्या बाई को जिंदा देखा तो इसे भगवान का चमत्कार माना।


अयोध्या बाई के निधन की खबर भी जारी हो चुकी थी 

 

अयोध्या बाई के निधन की खबर भी जारी हो चुकी थी 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें