फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, चांदी द्वार पर माथा टेका

Fri, 23 Aug 2024 07:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के संजू बना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में करीब 3 घंटे बैठकर भगवान के दर्शन किए और भस्म आरती भी देखी।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। इस दौरान वे भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के संजू बना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में करीब 3 घंटे बैठकर भगवान के दर्शन किए और भस्म आरती भी देखी।  इस दौरान आप नंदी वे भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मीडिया से बात करते हुए मंत्री देव सिंह ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल के आशीर्वाद से गरीबों के कल्याण के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करते रहें बाबा महाकाल से यही कामना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के लिए सुर्खियों में था नाम
याद रहे की स्वतंत्र देव सिंह 16 जुलाई 2019 से भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। जिनका नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहा था। स्वतंत्र देव सिंह के यूपी भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने यूपी की सत्ता में वापसी कर  इतिहास रच दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें