फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल का अनोखा भक्त, 15 साल से निशुल्क कर रहा मंदिर के गर्भगृह की सफाई

Mon, 27 Jul 2026 07:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्रावण मास की तैयारियों के तहत महाकाल मंदिर में गर्भगृह, रुद्र यंत्र, चांदी द्वार, नंदी द्वार और आभूषणों की विशेष सफाई जारी है। दिल्ली के व्यापारी सुशील वशिष्ठ पिछले 15 वर्षों से अपनी टीम के साथ निशुल्क यह सेवा दे रहे हैं। वे वैष्णो देवी सहित अन्य मंदिरों में भी स्वैच्छिक सेवाएं प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
नन्दी की सफाई करते सुशील वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में इन दिनों श्रावण मास की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं के मंदिर में आने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके साथ ही गर्भगृह के रूद्र यंत्र, चांदी द्वार, नंदी द्वार की सफाई का काम भी शुरू हो चुका है। सफाई का यह कार्य 28 जुलाई तक किया जाएगा।

विज्ञापन




दिल्ली के रहने वाले बाबा महाकाल के एक श्रद्धालु पिछले 15 वर्षों से हर त्योहार पर महाकाल मंदिर में इस सफाई को करवाते हैं, और खुद भी करते हैं। जो कि इन दिनों उज्जैन आए हुए हैं और अपनी टीम के साथ सफाई के इस कार्य को करवा रहे हैं। प्रति वर्ष बाबा महाकाल के गर्भगृह में रूद्र यंत्र, चांदी द्वार के साथ ही बाबा महाकाल के आभूषणों की सफाई करवाने वाले व्यक्ति का नाम सुशील वशिष्ठ है। सुशील दिल्ली के व्यापारी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भस्म आरती में अद्भुत श्रृंगार! बाबा महाकाल के मस्तक पर दिखा पूरा परिवार, भक्त हुए भाव-विभोर

मैं सिर्फ बाबा महाकाल की सेवा करना चाहता हूं - सुशील वशिष्ठ
सुशील ने कहा कि मेरी ऐसी कोई मनोकामना नहीं है। मैं सिर्फ बाबा महाकाल की सेवा करना चाहता हूं और उन्हीं की प्रेरणा से यह कार्य वर्षों से करता आ रहा हूं। बाबा महाकाल की मुझ पर कृपा है। जब तक हो सकेगा, मैं इस कार्य को इसी प्रकार करता रहूंगा। सुशील दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रति वर्ष में तीन से चार बार बाबा महाकाल के दरबार में आते हैं। उनकी टीम में करीब छह लोग हैं, जो गर्भगृह, चांदी द्वार, नंदी द्वार, रूद्र यंत्र, रजत मंडित दीवार के साथ ही बाबा महाकाल के आभूषण छत्र, मुकुट की सफाई करते हैं। श्रावण मास में क्योंकि बाबा महाकाल की सवारी निकलती है, इसीलिए हम लोग सवारी में निकलने वाली पालकी के साथ ही अन्य सामानों की भी सफाई करते हैं।
विज्ञापन


मां वैष्णो देवी के धाम में भी देते हैं सेवाएं
बाबा महाकाल के दरबार में चांदी के रूद्र यंत्र की सफाई करवाने वाले सुशील वशिष्ठ बताते हैं कि सिर्फ बाबा महाकाल के दरबार में ही नहीं, बल्कि हमारे सहयोगी बलदेवजी, मां वैष्णो देवी के धाम में भी इसी प्रकार की सेवाएं देते हैं। दिल्ली में भी यदि किसी मंदिर में हमें सेवाएं देने के लिए बुलाया जाता है तो हमारी टीम निशुल्क रूप से अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं। हमारी सुविधाएं पूर्णत निशुल्क हैं। हम मंदिर समिति की चाय तक नहीं पीते हैं।

सेवा के लिए नियमों का भी करते हैं पालन
यहां ज्ञात रहे कि महाकालेश्वर मंदिर में हर कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाते हैं। सुशील वशिष्ठ मंदिर में गर्भगृह और आभूषणों की सफाई के लिए अपनी कंपनी महाकाल रियल स्टेट के नाम पर टेंडर भरते हैं और इसमें हर कार्य को करने की राशि निशुल्क होती है। बताया जाता है कि वर्तमान में भी श्रद्धालु सुशील शर्मा द्वारा सफाई का यह टेंडर भरा गया है और इसी के माध्यम से वे मंदिर में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

 

गर्भगृह की सफाई करते सुशील वशिष्ठ और साथी

 

गर्भगृह की सफाई करते सुशील वशिष्ठ और साथ

 

गर्भगृह की सफाई करते सुशील वशिष्ठ और साथी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें