फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, नेपाल में चीन को हराकर बैडमिंटन इंटरनेशनल डबल्स में जीता गोल्ड

Tue, 11 Aug 2026 11:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन की विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के डबल्स मुकाबले में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। दोनों खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया और सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया था।
विज्ञापन
इंटरनेशनल डबल्स में चाइना को हराकर जीता गोल्ड मेडल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। पिछले 5 दिनों से नेपाल में चल रही इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सोमवार रात भारत की जीत हुई। इसमें उज्जैन की खिलाड़ियों ने गोल्ड खिताब जीता है।
विज्ञापन


फाइनल में चीन की टीम को हराकर गोल्ड अपने नाम किया
खेलो इंडिया के तहत सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में तराना में रहने वाली विधि शर्मा और उज्जैन में रहने वाली उत्कर्षा पाल का चयन हुआ था। वैसे तो दोनों खिलाड़ी बैडमिंटन की नेशनल प्रतियोगिताओं में कई खिताब जीत चुकी हैं, लेकिन इस बार उनका चयन नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ था। इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने पहले क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में मलेशिया और फाइनल में चीन की टीम को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।

25 देशों की टीम हुई थी प्रतियोगिता में शामिल
इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली विधि शर्मा ने बताया कि इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया गया। इसमें 25 देशों की टीमों ने भाग लिया। बताया जाता है कि विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल दोनों ही सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में योग से एमए कर रही हैं। बैडमिंटन में दोनों की शुरुआत से ही रुचि रही है और वे कई बार यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल गेम भी खेल चुकी हैं। विधि शर्मा ने बताया कि इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत उनका चयन हुआ था। इसके बाद से ही उन्होंने ओपन टूर्नामेंट खेला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: देख लो सरकार! तीन साल भी नहीं टिक पाया सात करोड़ का पुल, डिंडोरी में बारिश ने खोली निर्माण की पोल
विज्ञापन


15 अगस्त को पहुंचेगी उज्जैन, होगा भव्य स्वागत
विधि शर्मा के पिता मुकेश शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए काफी खुशी का दिन है, क्योंकि हमारी बेटी ने हमारा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित किया है। उसने पहली बार इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड का खिताब जीता है। उन्होंने बताया कि विधि शर्मा 15 अगस्त को उज्जैन आएगी, जहां उसका और उसकी पार्टनर उत्कर्षा पाल का भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें