फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: नौतपा की ताप से बचने के लिए घरों में दुबके लोग, सड़कों का डामर पिघला; पारा पहुंचा 43.8 डिग्री

Tue, 28 May 2024 12:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain Weather Update Today: मध्यप्रदेश में मौसम के तीखे तेवर हैं। प्रदेश के कई जिलों मे पारा 47 डिग्री से अधिक का सितम है। ऐसे में शहरों में लॉकडाउन की तरह नजारा दिखाई दे रहा है। उज्जैन जिले का हाल कुछ ऐसा ही है। सोमवार को जिले का पारा 43.8 डिग्री पहुंच गया। 

विज्ञापन
नौतपा की ताप से बचने के लिए घरों में दुबके लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और लू की वजह से उज्जैन में सेल्फ लॉकडाउन की स्थिति है। हालात यह है कि लोगों ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया है। शहर की सड़कों के साथ-साथ बाजार में भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है। वहीं, ग्राहक नहीं होने के कारण भी बाजार की अधिकतर दुकानों की शटर दोपहर को डाउन नजर आ रहे है, जिसकी वजह से अघोषित लॉकडाउन सा नजारा सड़कों पर देखा जा सकता है। गर्मी के कारण हालात कुछ ऐसे है कि शहर की डामर की सड़कें भी अब पिघलने लगी है, जिससे गाड़ियों के पहिए के निशान उन पर बन रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते कुछ सालों मे उज्जैन के लोगों ने ऐसी गर्मी नहीं देखी है। नौतपा की ताप से बचने के लिए लोगों घरों में दुबक गए हैं। धूप और लू की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी राहत की उम्मीद भी कम है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल यहां ऐसा ही रहेगा। इसके साथ ही प्रशासन ने भी लू बचने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। डॉ एच पी सोनानिया का कहना है कि सबसे अधिक डिहाइड्रेशन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पेय पदार्थों का इस्तेमाल ज्यादा करें। बाहर निकलने से पहले खूब पानी पीए, साथ ही जरूरी होने पर ही घरों से बाहर जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें