फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन दर्शन करने आए मुंबई के युवक की संदिग्ध मौत, हार्टअटैक की आशंका

Sun, 17 Dec 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में दर्शन करने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। घूमते समय कार में ही अचानक सांसें तेज हो गईं और अचेत हो गया। डॉक्टर ने आशंका जताई कि उसे हार्टअटैक आया होगा। पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से उज्जैन दर्शन करने आए युवक की शनिवार रात कालभैरव मंदिर दर्शन करने से पहले तबीयत बिगड़ गई। उसका दोस्त व भाई कार से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
विज्ञापन


बता दें कि मधुसुदन पिता रामकुमार कोठारी (28) निवासी कोलकाता पिछले 6-7 वर्षों में मुंबई में रहकर नौकरी कर रहा था। उसके भाई देवांशु राठी निवासी कलकत्ता और दोस्त आदित्य खेमकर ने बताया कि हम लोग दो दिन पहले उज्जैन आ गए थे। मधुसुदन शनिवार को उज्जैन पहुंचा और तीनों उज्जैन दर्शन कर रहे थे। कालभैरव मदिर दर्शन करने के लिए निकले ही थे कि कार में ही मधुसुदन लंबी लंबी सांसे लेकर हिचकियां लेने लगा। हमें लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में उसे तेज पसीना आया और वह अचेत हो गया तो तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मधुसुदन को मृत घोषित कर शव पीएम रूम में रखवा दिया। डॉक्टर का कहना था कि संभवत: हार्टअटैक से मधुसुदन की मृत्यु हुई होगी, जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें