फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया उपयंत्री, निर्माण बिल तैयार करने के बदले मांगी थी घूस

Fri, 28 Jul 2023 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन जिले के खाचरौद का एक उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। उज्जैन लोकायुक्त ने उसे बीस हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
बीस हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री सोनू साहू को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन विधायक निधि से एक लाख 20 हजार के निर्माण कार्य का बिल बनाने के बदले रिश्वत ले रहा खाचरोद का उपयंत्री गिरफ्तार हुआ है। उज्जैन लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नंदवासला तहसील खाचरोद के दिलीप सोनार्थी ने उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत की थी। बताया था कि गांव में विधायक निधि से सीमेंट-कांक्रीट का कार्य किया था। एक लाख 20 हजार का बिल बनवाने के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय खाचरोद के उपयंत्री सोनू साहू से मिला था। सोनू साहू ने काम के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने जांच के बाद मामला सही पाया और ट्रैप तैयार किया। 

शुक्रवार को फरियादी दिलीप सोनार्थी को बीस हजार रुपये लेकर उपयंत्री सोनू साहू के पास भेजा गया। जैसे ही सोनू ने रुपये लिए, तभी निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव उज्जैन एवं दीपक सेजवार की टीम ने उसे दबोच लिया। निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सोनू साहू को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें