फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बहन करती रह गई इंतजार, बाजार से राखी लेकर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 31 Aug 2023 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के कदवाली रोड पर अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार राखी खरीदकर उज्जैन से अपने घर नजरपुर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के दिन राखी खरीदकर उज्जैन से अपने घर नजरपुर जा रहे युवक को कदवाली रोड पर अज्ञात डंपर  ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। हादसे ने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दीं।
विज्ञापन


घटिया थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे के करीब कदवाली रोड पर अज्ञात डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की बाइक और मोबाइल से उसकी पहचान नजरपुर निवासी राजेन्द्र पिता बगदीराम उम्र 32 साल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके परिवारजन मौके पर आ गए थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि वह राखी खरीदने उज्जैन आया था और लौटते समय उसकी हादसे में मौत हो गई। घर पर उसकी बहन आई हुई थी और शाम को उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अभी इस मामले में घटिया थाना पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात डंपर चालक का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें