फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन पहुंचकर बैठक में शामिल हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत, टोली सदस्यों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं

Wed, 07 Feb 2024 08:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन पहुंच गए हैं। वे अगले दो दिन यहीं रहेंगे और संघ की बैठक लेंगे। बुधवार को आरएसएस की केंद्रीय टोली की बैठक में करीब 12 से अधिक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत अगले दो दिन उज्जैन में रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। भोपाल के बाद अब वे उज्जैन पहुंचे चुके हैं, जहां पर वे दो दिनों तक रहेंगे। 8 तारीख तक वे चिंतामन रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन में केन्द्रीय टोली और अन्य संघ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को हुई पहली केंद्रीय टोली की बैठक में करीब 12 संघ के पधाधिकारी शामिल हुए। बैठक में देश के कई एजेंडों पर चर्चा भी की गई। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कई प्रांतों में संघ प्रमुख मोहन भागवत संघ के प्रचारकों और कार्यकर्ताओं की बैठक के ले रहे हैं। भोपाल के बाद वे उज्जैन पहुंचे। यहां सम्राट विक्रमादित्य भवन में बैठक ले रहे हैं। आरएसएस की केंद्रीय टोली की बैठक में करीब 12 से अधिक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। सम्राट विक्रमादित्य भवन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। केंद्रीय टोली के अलावा किसी को भी विक्रमादित्य भवन में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

इस दौरान उनके साथ संघ के दत्तात्रेय होसबाले, रामकृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, चक्रधर, अरुणकुमार, जयभान सिंह पवैया और श्रीमकंदा जैसे संगठन के पदाधिकारी मौजदू है। आपको बता दें कि आरएसएस की केन्द्रीय टोली की बैठक प्रत्येक 6 माह में आयोजित की जाती है। इसमें आने वाले समय के लिए संघ का एजेंडा तैयार किया जाता है। ऐसे में लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश में होने वाली संघ की बैठकों को विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत को बरकरार रखने के लिए अहम मानी जा रही है। इसके बाद भागवत 9 फरवरी से 11 फरवरी तक मुरैना के प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें