फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: इस्कॅान में धूमधाम से मना राधा अष्टमी महोत्सव, सुबह मंगल आरती के बाद महाभिषेक कर लगाया महाभोग

Sat, 23 Sep 2023 12:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में धूमधाम से राधा-अष्टमी का महोत्सव इस्कॅान में मनाया गया। सुबह राधा रानी की मंगल आरती करने के बाद महाभिषेक कर महाभोग लगाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भक्त राधा जन्मोत्सव के साक्षी बनें।
विज्ञापन
इस्कॅान में धूमधाम से मना राधा अष्टमी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में स्थित इस्कॉन मंदिर में आज सुबह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह भगवान की मंगल आरती, दर्शन आरती हुई और उसके बाद महाभिषेक कर महाआरती और महाभोग लगाया गया। राधाष्टमी के इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। जो इस उत्सव के साक्षी बने। आज इस्कॉन में जय श्री राधे कृष्ण की गूंज से पूरे मंदिर परिसर को गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन


भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा रानी का अर्भिभाव दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान इस्कान मंदिर में महारानी राधा रानी का उत्सव मनाया गया। इस्कान मंदिर के राघव पंडित दास ने बताया कि आज इस्कॉन मंदिर मे राधा अष्टमी की धूम रही। जिसमें अलसुबह 4.30 बजे मंगल आरती, दर्शन आरती का आयोजन हुआ। जिसके बाद महाअभिषेक और महाआरती भी की गई। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णाभावना मृत संघ इस्कॉन के द्वारा किए गए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे, जिन्होंने मंगल आरती से लेकर मंदिर में हुए हर मनोरथ का लाभ लिया। 
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन और राधाष्टकम का गायन भी किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें