फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: शिप्रा में डूबे व्यक्ति का पुलिस ने बरामद किया शव, पीठ में बंधे बैग की जांच पर हुआ आत्महत्या का खुलासा

Thu, 01 Feb 2024 03:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पीठ पर बैग टांग कर शिप्रा नदी में कूदे व्यक्ति का शव पुलिस दूसरे दिन बरामद किया। बैग की जांच करने पर पुलिस को मामला आत्महत्या का समझ में आया, क्योंकि बैग में पत्थर भरे हुए थे।
विज्ञापन
नदी से बरामद हुआ बैग और शव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीठ में बैग लेकर बुधवार शिप्रा में कूदे व्यक्ति का शव आज पुलिस ने बरामद किया। बुधवार नृसिंहघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी में एक व्यक्ति कूद गया था काफी देर वो बाहर नहीं निकला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तैराकों से उसकी खोजबीन शुरू करवाई। रात तक उसका पता नहीं चल पाया था। आज सुबह फिर खोज की गई तो उसका शव बरामद हो गया। जांच में पता चला कि युवक आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने के लिए वह बैग में पत्थर भरकर नदी में कूदा था। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कल दोपहर में एक व्यक्ति नृसिंहघाट से नदी में कूदा था जो बाहर नहीं आया। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने कंधे पर बैग टांग रखा था और नदी में छलांग लगा दी।

मौके पर तैराकों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू करवाई गई लेकिन रात तक शव नहीं मिल पाया था। इसके बाद आज सुबह फिर खोज शुरू हुई तो शव बरामद हो गया। मृतक के कंधे से बैग निकालकर देखा तो उसमें पत्थर भरे मिले। पुलिस के अनुसार उसने आत्महत्या करने के लिए पत्थर भरकर छलांग लगाई थी और डूबकर मर गया। मृतक की उम्र 40 साल के लगभग है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल मे रखवा दिया गया है तथा पहचान के लिए फोटो आसपास के सभी थानों में सर्कुलेट करवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें