फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: ऑपरेशन मुस्कान में उज्जैन पुलिस को मिल रही बड़ी सफलता, टीम ने ढूंढ निकले गुम हुए बच्चे

Sun, 23 Feb 2025 09:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
थाना तराना, चिमनगंज मण्डी, बड़नगर, खाराकुंआ, कायथा, माकडोन ने ढूंढ निकले गुम हुए बच्चे
विज्ञापन

उज्जैन जिले में "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत पुलिस ने हाल ही में आधा दर्जन से अधिक लापता लोगों को ढूंढ निकाला है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, और बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

  • बिरलाग्राम: 1 अप्रैल 2024 को दर्ज मामले में लापता बालिका को 15 फरवरी 2025 को खाचरौद नाका से बरामद किया गया। आरोपी नरेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया गया।
  • तराना: 2 जून 2024 को लापता बालिका को 14 फरवरी 2025 को जिला धारा (म.प्र.) से दस्तयाब किया गया और आरोपी सुनिल को गिरफ्तार किया गया।
  • चिमनगंज मंडी: 15 नवंबर 2013 को दर्ज मामले में बालिका को 14 फरवरी 2025 को शंकरपुर से बरामद किया गया। आरोपी भैरु उर्फ रोहित को जेल भेजा गया।
  • बड़नगर: नाबालिग बालिका को मोरवी (गुजरात) से बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।
  • कायथा: लापता बालक को 16 फरवरी 2025 को मक्सी (शाजापुर) से दस्तयाब किया गया।
  • भाटपचलाना: 14 फरवरी 2025 को लापता बालिका को आरोपी नारायण जाट से बरामद कर जेल भेजा गया।
  • खाराकुंआ: 5 फरवरी 2025 को लापता बालिका को उज्जैन से बरामद किया गया।
  • खाचरौद: 15 फरवरी 2025 को लापता बालिका को मुनीनगर से दस्तयाब किया गया।
  • माकडोन: 21 नवंबर 2021 को लापता बालक को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।
  • चिंतामन गणेश: 13 वर्षीय बालक को 10 घंटे के भीतर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अभियान के तहत सायबर सेल और पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से इन मामलों को सुलझाया गया। ऑपरेशन मुस्कान उज्जैन जिले में महिला और बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

विज्ञापन

 

थाना तराना, चिमनगंज मण्डी, बड़नगर, खाराकुंआ, कायथा, माकडोन ने ढूंढ निकले गुम हुए बच्चे

 

थाना तराना, चिमनगंज मण्डी, बड़नगर, खाराकुंआ, कायथा, माकडोन ने ढूंढ निकले गुम हुए बच्चे

 

थाना तराना, चिमनगंज मण्डी, बड़नगर, खाराकुंआ, कायथा, माकडोन ने ढूंढ निकले गुम हुए बच्चे

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें