फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लेने ई-रिक्शा पर सवार होकर निकले बड़े अफसर, पैदल नापी गलियां

Tue, 22 Sep 2026 07:06 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच मंगलवार को संभागायुक्त, कलेक्टर और निगम आयुक्त लालबत्ती गाड़ियों का काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से शहर का निरीक्षण करने निकले और आम नागरिक की तरह सड़कों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेने सड़क पर उतरे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच मंगलवार को उज्जैन में अफसरों का एक अलग अंदाज देखने को मिला। संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा लालबत्ती गाड़ियों का काफिला छोड़कर ई-रिक्शा से शहर का निरीक्षण करने निकले।

विज्ञापन


दरअसल प्रस्तावित मार्ग के चौड़ीकरण निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तय किया कि बड़े वाहनों के काफिले के साथ निकलने से शहर में जाम लग सकता है और आम लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए उन्होंने आम श्रद्धालु और नागरिक की तरह ई-रिक्शा से सफर कर सड़कों की स्थिति का जायजा लेने का फैसला किया। संभागायुक्त आशीष सिंह खुद ई-रिक्शा चालक के पास वाली सीट पर बैठे। उन्होंने महाकाल चौराहे से खजूर वाली मस्जिद तक ई-रिक्शा से सफर किया। इस दौरान तंग गलियों में वाहन की आवाजाही, मोड़ पर होने वाली परेशानी और अतिक्रमण जैसी स्थितियों को करीब से देखा।

अफसर ने दिया ई-रिक्शा का किराया
इस निरीक्षण का सबसे दिलचस्प पहलू उस समय सामने आया, जब गंतव्य पर पहुंचने के बाद संभागायुक्त आशीष सिंह ने अपनी जेब से पैसे निकालकर ई-रिक्शा चालक को किराया दिया। किराया लेते समय चालक भी कुछ देर के लिए चौंक गया। उसके लिए यह अनुभव अलग था कि शहर के वरिष्ठ अधिकारी उसकी ई-रिक्शा में आम यात्री की तरह सफर करने के साथ किराया भी खुद दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अहम फैसलाः जांच एजेंसी को अपनी राय के मुताबिक चार्जशीट दाखिल करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता कोर्ट

इसके बाद अधिकारियों ने खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना, गौतम मार्ग और नयापुरा होते हुए पिपलीनाका तक पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रस्तावित चौड़ीकरण, बिजली के पोल, पानी और सीवर लाइन से जुड़े कामों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गदा पुलिया, अंबर कॉलोनी, हरिफाटक ब्रिज, कहारवाड़ी, रामघाट, गुदरी चौराहा और 24 खंबा माता मंदिर मार्ग पर चल रहे और प्रस्तावित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और काम इस तरह किया जाए कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। इसके लिए एक साथ पूरी सड़क खोदने के बजाय एक साइड से काम शुरू करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें