नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा इस साल पहली बार 12 मार्च (रविवार) को रंगपंचमी के अवसर पर नगर गेर का आयोजन किया जाएगा। नगर में सौहार्द, उत्साह, उमंग और रंगों से भरे रंगपंचमी पर नगर निगम द्वारा नगर गेर का आयोजन किया जा रहा है। गेर महाकालेश्वर मंदिर से गोपाल मंदिर तक निकलेगी। गेर का शुभारंभ ध्वज पूजन कर किया जाएगा।
बता दें कि गेर में फायर फाइटर, पानी के टैंकर इत्यादि शामिल होंगे। साथ ही हर्बल रंगों का उपयोग किया जाएगा। गोपाल मंदिर पढ़ाव स्थल पर गेर में शामिल नागरिकों का रंग-गुलाल से स्वागत किया जाएगा और फायर फाइटर एवं पानी के टैंकरों द्वारा पानी की बौछार की जाएगी।
महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि गेर का शुभारंभ सांधु-संतों की उपस्थिति में ध्वज पूजन कर किया जाएगा। उसके बाद गेर प्रारंभ होगी। गेर में विभिन्न समाज, सामाजिक संस्था, संगठनों द्वारा गैर का स्वागत किया जाएगा। गेर में पानी के टैंकरों के माध्यम से रंग-बिरंगी बौछारें की जाएंगी।