फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शराब और कर्ज ने अंदर से तोड़ दिया था पेट्रोल पंपकर्मी को, पत्नी के जावरा जाते ही फांसी लगाई

सार

उज्जैन में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चला है कि वह शराब का व्यसनी था और उस पर कर्ज भी हो गया था। इस वजह से जैसे ही पत्नी जावरा गई, उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के वृंदावनपुरा में रहने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी सुबह जावरा गई थी। रात में जब वापस आई तो उसे कमरे में पति की लाश झूलती मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि वृंदावन पुरा में रहने वाला गणेश पिता गणपताल गहलोत, उम्र 40 साल, पेट्रोल पंप पर काम करता था। सुबह उसकी पत्नी सपना अन्य परिजनों के साथ जावरा गई थी। घर पर गणेश अकेला था। इस दौरान शाम को उसने घर में ही फांसी लगा ली। रात में जब उसकी पत्नी लौटी और कमरे में जाकर देखा तो उसे पति की लाश फंदे पर झूलती मिली। महिला का शोर सुनकर परिजन तथा आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक आगर रोड के पेट्रोल पंप पर काम करता था। समूह से लोन ले रखा था। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें