फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: हेड साहब की आशिकी! बीबी घर से गई तो प्रेमिका के बच्चों को ले आया घर, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

Tue, 10 Oct 2023 07:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन में एक शख्स ने अपनी पत्नी के घर से जाते ही अपनी प्रेमिका के बच्चों को घर पर बुला लिया। जब पत्नी घर पहुंची और उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार से सामान खरीदने के बाद एक महिला रविवार रात को अपने घर पहुंची थी। जहां घर का ताला खोलने के बाद जैसे ही वह घर में पहुंची तो आश्चर्यचकित रह गई क्योंकि बंद घर के अंदर दो युवक बैठे हुए थे। घर में अंजान लोगों को देखकर महिला ने तुरंत शोर मचाया जिस पर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पूछताछ करने पर घर में बैठे युवकों ने खुद को घर मालिक का रिश्तेदार बताया, लेकिन महिला यह नहीं समझ पा रही थी कि आखिर उसके पति का ऐसा कौन सा रिश्तेदार है, जिसे वह नहीं पहचानती है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो वह तुरंत घर पहुंचा और उसने इन युवकों से कुछ भी पूछने की बजाय अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की शिकायत माधव नगर थाना पुलिस को की गई है। 
विज्ञापन


रीना तंवर निवासी पुलिस लाइन घोड़ा चाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति मनोहर सिंह तंवर पुलिस विभाग में ड्राइवर के पद पर पदस्थ हैं। जिनका देवास मे रहने वाली बबिता तंवर नामक महिला के साथ पिछले काफी समय से अफेयर चल रहा है। इसकी शिकायत रीना ने देवास, इंदौर और महिला थाने में भी कर रखी है, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रीना ने बताया कि रविवार शाम जब वह घर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। घर की दो चाबियां है। जिसमें एक उसके पति मनोहर सिंह और दूसरी उसके पास रहती है। घर का ताला खोलकर जब रीना घर में पहुंची तो यहां दो लोग बैठे हुए थे। बंद घर में दो लोगों को देख रीना घबरा गई, उसने जब दोनों लोगों से उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने खुद को मनोहर सिंह का रिश्तेदार बताया था बाद में मौका मिलते ही इन दोनों युवकों ने बबिता तंवर जो कि देवास में रहती है उसे फोन लगा दिया। युवकों द्वारा इस बात की शिकायत बबिता तंवर से करने के बाद मेरे पति मनोहर सिंह घर पहुंचे और उन्होंने इन युवकों से कुछ भी पूछने की बजाय मेरे साथ ही मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट से रीना तंवर घायल हुई है जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। मामले में माधव नगर थाना पुलिस को की गई शिकायत के बाद इस मामले मे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें