फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन में भीषण गर्मी, चौराहों पर लोगों को गर्मी से राहत दे रही वाटर स्प्रिंकल मशीन

Sun, 02 Jun 2024 09:27 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नवतपा में गर्मी से बचने के लिए लोग जतन कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम ने वाटर स्प्रिंकलर मशीन मंगवाई है, जिससे शहर के मुख्य चौराहों पर पानी की बौछार कर शहरवासियो को गर्मी से राहत दी जा रही है।
विज्ञापन
शहर के चौराहो पर गर्मी से राहत दे रही वाटर स्प्रिंकल मशीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पिछले दिनों उज्जैन में गर्मी का पारा 45 डिग्री पार हो गया था। गर्मी इतनी है कि सड़क का डामर पिघल रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए वाटर स्प्रिंकल मशीन सड़क पर उतारी हैं। यह मशीने लगातार भ्रमण कर लोगों पर पानी की बौछार कर उन्हें गर्मी से राहत दे रही हैं।  
विज्ञापन

नवतपा में गर्मी से बचने के लिए लोग जतन कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम ने वाटर स्प्रिंकलर मशीन मंगवाई है, जिससे शहर के मुख्य चौराहों पर पानी की बौछार कर शहरवासियो को गर्मी से राहत दी जा रही है।

ख़ास बात ये है कि मशीन में एक बार में 5 हजार लीटर पानी खर्च होता है, मशीन से दो बार पानी की बौछार की जाती है। फायर ब्रिगेड से टॉवर चौराहे फ्रीगंज इंदौर रोड होते हुए शनि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए मशीन का उपयोग किया गया। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि देश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। उज्जैन में लाखों श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं। यहां भी लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें राहत देने के लिए मशीन से पानी की बौछार की जा रही है, जब तक गर्मी रहेगी इसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर गर्मी से राहत दे रही वाटर स्प्रिंकल मशीन

शहर के चौराहों पर गर्मी से राहत दे रही वाटर स्प्रिंकल मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें