फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराना हिंसा: नकाबपोश उपद्रवियों ने फैलाई अराजकता, बस के बाद फूंका लकड़ी का टाल; कई इलाकों में पथराव

Sat, 24 Jan 2026 08:29 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Tarana Violence Stone Pelting : तराना में विहिप के पूर्णकालिक सदस्य सोहिल ठाकुर पर हमले के बाद लगातार तीसरे दिन भी तनाव और हिंसा जारी है। शुक्रवार रात लकड़ी की टाल में आगजनी और पथराव हुआ। अब तक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। कलेक्टर-एसपी मौके पर डटे हैं।

विज्ञापन
लकड़ी टाल में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराना में गुरुवार रात विहिप के पूर्णकालिक सदस्य सोहिल ठाकुर पर हुए हमले के बाद लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर को हुए उपद्रव के बाद देर रात को भी कुछ लोगों ने मोहम्मद अलीम की लकड़ी की टाल में आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवी नकाब पहनकर आए थे। वैसे पुलिस ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तराना में आज तीसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार रात एक बार फिर अराजकता बढ़ गई। कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी की टाल में आग लगा दी। साथ ही शहर के स्थानों पर फिर पथराव की सूचना भी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की लगातार कोशिश जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कह रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को यह हुआ
तराना में गुरुवार को हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब 3 बजे असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए जमकर उत्पात मचाया। विहिप नेता पर हुए हमले से उपजा आक्रोश हिंसा में तब्दील हो गया, जिससे नगर की शांति भंग हो गई है। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच दोपहर 3 बजे के आसपास शरारती तत्वों ने बस स्टैंड के समीप स्थित महेश मार्केट परिसर में खड़ी आनंद बस को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने बस में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते बस आग के गोलों में तब्दील हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। हिंसा की लपटें यहीं नहीं रुकीं, उपद्रवियों का झुंड कपड़ा मार्केट की ओर बढ़ा और वहां जमकर हुड़दंग मचाया। कई मकानों और दुकानों पर पथराव किया गया, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गए और काफी नुकसान हुआ। शांतिपूर्ण रहने वाले इस व्यापारिक क्षेत्र में मचे इस तांडव से व्यापारी वर्ग में भारी रोष और भय व्याप्त है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भी छिटपुट घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पूरे नगर में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है, सड़कें सूनी हैं और बाजार पूरी तरह बंद हैं। आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करने वाला तराना आज अशांति के दौर से जूझ रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain Violence : उज्जैन के तराना में फिर भड़का विवाद, पथराव कर बस में आग लगाई,15 से ज्यादा उत्पाती हिरासत में
विज्ञापन


पुलिस पेट्रोलिंग तेज
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी है। अब तक 19 उपद्रवियों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हिंसा में शामिल हर चेहरे की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर के आम नागरिक अब केवल शांति और सामान्य जनजीवन की बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

तराना में ही रुके कलेक्टर-एसपी
तराना पहुंचे कलेक्टर सिंह और एसपी शर्मा ने रात तराना में ही रुके और उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा उपद्रवियों की संख्या और बढ़ेगी। सीसीटीवी फुटेज लगातार चैक कर रहे हैं, जिससे उन्हें नामजद चिह्नित कराया जा रहा है। जितने भी लोग माहौल खराब कर उपद्रव करने में शामिल हैं, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें