फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जाधव, भस्म आरती में शामिल हुए, पत्नी-बच्चे भी रहे साथ

Mon, 26 Aug 2024 08:29 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मंदिर दर्शन के लिए आए केंद्रीय मंत्री जाधव ने बाबा महाकाल को एक चांदी का छत्र और मुकुट भेंट किया। इस मुकुट को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल पहनाया गया था।  
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जाधव ने परिवार के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भादो मास के पहले सोमवार को आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव परिवार समेत शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार पहुंचकर दर्शन किए और नंदी हॉल से भस्म आरती देखी। इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री जाधव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


भस्म आरती देखकर हुए भाव विभोर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज बाबा महाकाल का कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन कर और भस्म आरती को देखकर केंद्रीय मंत्री जाधव भावविभोर दिखाई दिए। इसके पहले उन्होंने इस तरह की आरती पूजा नहीं देखी थी। 

मुकुट और छत्र भी किया दान 
मंदिर दर्शन के लिए आए केंद्रीय मंत्री जाधव ने बाबा महाकाल को एक चांदी का छत्र और मुकुट भेंट किया। इस मुकुट को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल पहनाया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें