फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन की स्मार्ट पुलिस: हफ्ता वसूली करने वालों को महज कुछ घंटे में ही धरदबोचा, सिखाया कड़ा सबक

Thu, 27 Jun 2024 05:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

हफ्ता मांग रहे युवकों ने दुकान संचालक को हफ्ता न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसीलिए पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा- 327, 294, 506 में प्रकरण दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
उज्जैन की स्मार्ट पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस तरह से उज्जैन में अपराध हो रहे हैं, उज्जैन पुलिस भी अपनी स्मार्टनेस दिखाते हुए इन मामलों को कुछ ऐसे ही सुलझाने में लगी हुई है। गुरुवार सुबह केडी गेट क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें आधा दर्जन युवक एक दुकान संचालक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि यह पूरा मामला हफ्ता वसूली का था, जिसमें हफ्ता मांग रहे युवकों ने दुकान संचालक को हफ्ता न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसीलिए पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा- 327, 294 और 506 में प्रकरण दर्ज कर लिया था।  प्रकरण दर्ज करने के महज कुछ घंटे में ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि केडी गेट के समीप पान की दुकान संचालित करने वाले राजकुमार पिता कैलाशचंद्र राणावत उम्र 32 साल के साथ यह मारपीट की गई थी। इस मामले में तुरंत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना स्थल की तस्दीक के लिए उन्हें केडी गेट भी ले जाया गया। साथ ही उन्हें कुछ ऐसा सबक सिखाया गया कि उन्होंने अपराध करना पाप है, जैसी बात कही है।
विज्ञापन


वैसे तो पुलिस ने इस हफ्ता वसूली के मामले में कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है। लेकिन एक नाबालिग की जानकारी को छोड़ दिया जाए तो शानू उर्फ शाहनवाज निवासी जूना सोमवारिया, समीर पिता फ़ज्जू खान निवासी तराना, सादिक पिता शहजाद खान निवासी जूना सोमवारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी निकाली जा रही है।

वायरल वीडियो से मचा था बवाल
याद रहे कि गुरुवार सुबह इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल मचा था।क्योंकि यह घटना जिस स्थान पर घटित हुई, उससे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह निवास महज ही कुछ मिनट की दूरी पर है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें