फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पुलिस ने कंजर गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार, इंदौर-उज्जैन से चोरी 20 बाइकें बरामद

Mon, 15 Apr 2024 09:27 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी से पहले कंजर गिरोह के सदस्य वाहनों को चिन्हित करते थे। इनके निशाने पर घरों के बाहर खड़ी बाइक होती थी, जिसका लॉक तोड़ने के बाद वायरिंग डायरेक्ट करते थे और बाइक स्टार्ट कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के सदस्य और दिखाई देते चोरी किए गए वाहन...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंजर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। चारों की निशानदेही पर पुलिस ने 10 लाख कीमत की 20 बाइक बरामद की हैं। पुलिस को गिरोह से जुड़े कुछ और बदमाशों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है। कंजरों ने उज्जैन और इंदौर में बाइक चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बदमाश से चोरी की बाइक नीलगंगा थाना पुलिस ने बरामद की थी। पूछताछ में वाहन चोर गिरोह का सुराग मिल गया। जिनकी धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई और कंजरों के डेरों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने मिथुन पिता जगदीश गौदन कंजर 26 साल, बलवत पिता विष्णु हाडा 23 साल, गोविन्द पिता विष्णु हाडा 28 साल निवासी इलियास खेडी थाना पिपलरावां जिला देवास के साथ चोरी की बाइक ठिकाने लगाने वाले दिलीप पिता दयाराम गुर्जर 35 साल निवासी भीलखेड़ी देवास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पिछले तीन-चार साल में चोरी की गई 20 बाइक बरामद की गई, जिनकी कीमत 10 लाख से अधिक है। एसपी शर्मा ने बतया कि कंजर गिरोह के कुछ अन्य साथियों का सुराग भी मिला है, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि कुछ और चोरी के वाहन बरामद हो सकते हैं।  

पुलिस टीम का होगा सम्मान
एसपी शर्मा ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार कर 20 वाहन बरामद करने वाली टीम को 20 हजार के पुरुस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। बदमाशों से बरामद बाइक इंदौर और उज्जैन से चोरी की गई थी। बाइक चोरी गिरोह में शामिल मिथुन, बलवंत और उसके भाई गोविंदा के खिलाफ उज्जैन, इंदौर, देवास के साथ शाजापुर में चोरी के कई प्रकरण दर्ज होना भी सामने आए हैं।
विज्ञापन


इस तरह करते थे चोरी
एसपी शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी से पहले कंजर गिरोह के सदस्य वाहनों को चिन्हित करते थे। इनके निशाने पर घरों के बाहर खड़ी बाइकें होती थी, जिसका लॉक तोड़ने के बाद वायरिंग डायरेक्ट करते थे और बाइक स्टार्ट कर फरार हो जाते थे। इनके द्वारा वाहनों की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी और कम कीमत में गांव के लोगों को बेच दिया जाता था। कुछ बाइक बदमाशों ने अपने उपयोग के लिए भी रख रखी थी। पूछताछ में बदमाशों से कुछ दो पहिया वाहन के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें खोलकर अधिकांश सामान भेज दिया गया था उक्त संबंध में भी जानकारी जुटा जा रही है।
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें