फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा से सोने के गहने ठगे, माता के दर्शन होने की बात कहकर झांसे में लिया था

Mon, 06 Nov 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महिलाओं से ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर बदमाशों ने महिला को झांसे में लेकर उससे 35 हजार के सोने के आभूषण ठग लिए।
विज्ञापन
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में पता पूछने के बहाने वृद्धा को रोककर माता के दर्शन कराने का झांसा देकर तीन बदमाशों ने 35 हजार के आभूषण ठग लिए। वृद्धा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद तीन बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। बदमाशों के फुटेज भी सामने आये हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में एएनएम का काम करने वाली उषा पति राजेन्द्र बड़े 57 वर्ष नागझिरी की रहने वाली है। वह चरक भवन से काम पूरा करने के बाद वह निजी अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने जा रही थी। माधव क्लब मार्ग पर उसे दो युवकों ने पता पूछने के बहाने रोक लिया। उषा बड़े पता बताने के बाद आगे बढ़ गई, तभी दोनों ने कहा कि तुम्हारे दो बच्चे हैं। एक बेटा, एक बेटी। दोनों की बात सुनकर एएनएम ने अपने कदम रोक लिये। एक युवक ने कहा कि तुम्हारे बेटे पर संकट है। माता की पूजा नहीं करती हो क्या। माता की पूजा करने पर बेटे का संकट दूर हो जाएगा। एएनएम उनकी बातों में आ गई और दोनों को जानकार मान परिवार के संबंध में पूछताछ करने लगी। उन्होंने कहा कि आंख बंद कर 51 कदम चलने पर माता के दर्शन हो सकते हैं, लेकिन उसके लिये तुम्हे सोने के आभूषण निकालकर रखना होंगे, नहीं तो माता नाराज हो जाएगी।

उषा बड़े ने अपना मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और कान के लटकन की चेन उतारकर पर्स में रख लिये। दोनों ने हाथ जोड़कर आंख बंद करने को कहा और पर्स ले लिया। दोनों ने 51 कदम चलने का कहा, कुछ दूर चलने के बाद उषा ने आंख खोली, दोनों पर्स लेकर बाइक से आये साथी के भाग निकले। उषा समीप अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी के पास पहुंची और रिश्तेदारों को घटना बताई। रिश्तेदारों ने पुत्र को कॉल किया। पुत्र के आने पर नीलगंगा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आवेदन पर जांच शुरू करते हुए माधव क्लब मार्ग पर लगे कैमरों के फुटेज देखे, जिसमें तीनों बाइक से फरार होते दिखाई दिये। मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तीनों की तलाश करने के साथ बाइक नम्बर ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें