फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: फर्नाखेड़ी रोड पर बस पलटने से तीन की मौत, छह से ज्यादा घायल, तेज बारिश और अंधा मोड़ बना हादसे की वजह

Sat, 16 Sep 2023 07:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: उज्जैन के खाचरोद में शुक्रवार रात फर्नाखेड़ी मोड़ पर इंदौर से जोधपुर जाने वाले वाली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन
खाचरोद रोड़ पर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज बारिश और अंधे मोड़ के कारण शुक्रवार रात उज्जैन जिले के खाचरोद क्षेत्र में एक भयावह दुर्घटना घटित हो गई, जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल तो भिजवा दिया गया है, लेकिन रेस्क्यू के दौरान पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा और बस के नीचे दबे एक व्यक्ति को निकालने के लिए क्रेन तक बुलवाना पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के खाचरोद में शुक्रवार रात फर्नाखेड़ी मोड़ पर बड़ा हादसा हो गया। जिसमें इंदौर से जोधपुर जाने वाले वाली अशोक ट्रेवल्स की बस क्रमांक एन एल 07 बी 0714 तेज बारिश के कारण अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई वहीं आठ लोग घायल हुए। हादसे में बस के कंडक्टर और एक यात्री की बस में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होने पर आर्मी के जवानों ने घायलों को निकाला और लोगों की मदद से सात यात्रियों को जावरा और एक को नागदा के अस्पताल में भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही नागदा, जावरा के सीएसपी एसडीएम और पुलिस बल और विधायक विधायक दिलीप गुर्जर मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें