फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: समझाइश देना पड़ा भारी, महिदपुर में नाबालिग पर जानलेवा हमला, गर्दन में फंसा चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा

Fri, 26 Dec 2025 12:08 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाइक ठीक से चलाने की हिदायत से नाराज बाइक सवारों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चाकू एक नाबालिग की गर्दन के पीछे जा लगा। घायल नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया गया है। 
विज्ञापन
नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन से करीब 55 किलोमीटर दूर महिदपुर के दर्जी बाखल क्षेत्र में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। किराना दुकान से सामान लेकर लौट रहे दो दोस्तों पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें एक नाबालिग चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अरशान खान और जिशान किराना दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों की बाइक जिशान से टकरा गई। जिशान द्वारा ध्यान से बाइक चलाने की समझाइश देने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन


विवाद के दौरान बाइक सवार युवकों ने नाबालिग जिशान पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में चाकू जिशान की गर्दन में जा घुसा और वहीं फंसा रह गया। गंभीर हालत में उसे पहले महिदपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उज्जैन रैफर किया गया।

ये भी पढ़ें: Indore News: प्रदेश का पहला जेन-जी पोस्ट ऑफिस डाक विभाग ने खोला आईआईएम परिसर में
विज्ञापन


इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी नाबालिग पर चाकू से हमला करते और फिर फरार होते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन अस्पताल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग गर्दन में फंसे चाकू के साथ इलाज के दौरान दर्द से कराहता दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने अरशान खान की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। फिलहाल घायल नाबालिग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें