फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल अन्नक्षेत्र के कर्मी की हृदयाघात से मौत, पंवासा में अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका

Sun, 08 Oct 2023 08:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी की हृदयाघात से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को सालीगराम को घबराहट और सीने में दर्द के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र के कर्मचारी की हृदयाघात से मौत हो गई है। वह पत्नी सहित पिछले 10 साल से अन्नक्षेत्र में सेवाएं दे रहा था। शुक्रवार शाम सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत पर उसे सहकर्मी जिला अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवपुरी के चिनादी ग्राम के रहने वाले 43 वर्षीय सालीगराम 10 साल से महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में सेवारत थे। सहकर्मियों ने बताया शाम 5 बजे अचानक सालीगराम को घबराहट हुई और सीने में दर्द उठा। अन्नक्षेत्र प्रभारी को जानकारी मिलने पर उन्होंने महाकाल मंदिर की एंबुलेंस बुलाकर कुछ सहकर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने उसे आईसीयू वार्ड में रखा था। यहां उपचार के दौरान सालीगराम की मौत हो गई।
विज्ञापन




पवासा में मिली लाश
उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम की मरच्युरी में रखवा दिया। एएसआई रामनाथ भारती ने बताया मृतक के सिर पर गंभीर चोंट के निशान हैं। एक्सीडेंट अथवा यह भी संभव है कि किसी ने सिर पर वार किया हो क्योंकि घटना स्थल पर व्यक्ति की बाइक या अन्य कोई वाहन नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है। यदि शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं होगी तो पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दफनाया जाएगा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक की शिनाख्ती के लिए सूचना प्रेक्षित कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें