फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा उमाकांत महाराज ने की नामदान की अमृत वर्षा, हजारों भक्तों ने लिया मांसाहार छोड़ने का प्रण

सार

जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त महाराज ने उज्जैन में नामदान की अमृत वर्षा की। तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे के पहले दिन उन्होंने शाकाहारी बनने की सीख भी दी।
विज्ञापन
जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त महाराज ने की नामदान की अमृत वर्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में बाबा जय गुरुदेव के पिंगलेश्वर स्थित आश्रम पर तीन दिवसीय वार्षिक भंडारे की शुरुआत रविवार से हुई। पहले दिन विश्व विख्यात निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत बाबा उमाकान्त महाराज ने अपने अनुयायियों पर नामदान की वर्षा की।

विज्ञापन


बाबा जयगुरुदेव की स्मृति मे आयोजित इस 12वें वार्षिक भंडारे में हजारों की संख्या में जय गुरुदेव के अनुयायी देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी शामिल हुए। आयोजन सुबह 5 बजे शुरू हुआ। सबसे पहले जय गुरुदेव उमाकांत महाराज ने अनुयायियों को प्रवचन दिया। जीवन को सुखमय बनाने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि यह शरीर किराये का मकान है। सांसों की पूंजी खत्म होने पर सबको एक दिन खाली करना पड़ेगा। यह देव दुर्लभ अनमोल मनुष्य शरीर केवल खाने-पीने, मौज-मस्ती करने के लिए नहीं मिला। मनुष्य शरीर का असली उद्देश्य जीते-जी प्रभु को पाना है। श्मशान घाट पर शरीर को मुक्ति मिलती है, आत्मा को नहीं। मौत को हमेशा याद रखो क्योंकि एक दिन सब की आती है। मरने के बाद जो काम आएं, वह काम करना है और वह दौलत प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने नामदान की जानकारी देते हो बताया कि कोटि जन्मों के पुण्य जब इकट्ठा होते हैं, तब सन्त दर्शन, सत्संग और नामदान का लाभ मिलता है। सन्त-सतगुरु किसी दाढ़ी, बाल या वेशभूषा का नाम नहीं है। इस समय कलयुग में सीधा सरल प्रभु प्राप्ति का रास्ता पांच नाम के नामदान का है जो आदि से चला आ रहा और अंत तक रहेगा। मौत के समय पीड़ा इसी नाम को बोलने से कम होगी। दुःख, तकलीफ, बीमारी में राहत पाने के लिए शाकाहारी, सदाचारी, नशा मुक्त रहकर सुबह-शाम रोज रात को सोने से पहले भाव के साथ बराबर कुछ दिन जय गुरु देव नामध्वनि बोलने से फायदा दिखने लगेगा।  
विज्ञापन

 

जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त महाराज ने की नामदान की अमृत वर्षा।

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें