उज्जैन में यूको बैंक के मैनेजर की पत्नी छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि यह कदम उठाना आसान नहीं था। मुझे आप लोगों से कोई शिकायत नहीं है।
उज्जैन में यूको बैंक के मैनेजर की पत्नी ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट भी पीछे छोड़ा है। उसमें लिखा है कि 'मेरे लिए यह कदम उठाना आसान नहीं था। मैंने बहुत कोशिश की। फैमिली को नहीं लाना था। मुझे आप लोगों से कोई शिकायत नहीं है। आप लोगों को मुझसे शिकायत हो तो माफ करना मुझे, मिस यू।'
विज्ञापन
इंदौर रोड फोरलेन पर नीलगंगा थाना अंतर्गत शिवांश एलिगेंस के नाम से 12 मंजिला हाईराइज बिल्डिंग बनी है। कुछ ही महीने पहले यहां यूको बैंक में मैनेजर मोहित राजपूत रहने आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी शिल्पा राजपूत, उम्र 30 वर्ष, भी यहां रहने आई थी। दोनों बी ब्लॉक में फ्लैट नंबर 604 में किराये से रह रहे थे। मंगलवार रात 11 बजे के करीब शिल्पा ने फ्लैट की गैलरी से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई थी। शिल्पा के चीखने पर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को मामले की जानकारी लगी तो अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई तरुण कुरील और एएसआई महेंद्र मकाश्रे ने शिल्पा की बॉडी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच के लिए एफएसएल अधिकारी डॉ प्रीति गायकवाड और सीएसपी सचिन परते भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पति के बयान से होगी पूरी स्थिति स्पष्ट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहली नजर में तो यह मामला आत्महत्या का है। शिल्पा के पति मोहित के बयान होने हैं। उसके बाद ही कहा जा सकेगा कि आखिर शिल्पा ने यह कदम क्यों उठाया? पुलिस शिल्पा के सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स से हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि सुसाइड नोट शिल्पा ने ही लिखा है या किसी और ने।
विज्ञापन
सिर के बल गिरने से हुई मौत
एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड ने बताया कि शिल्पा सिर के बल गिरी थी। इसी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर में चोटें आई हैं। इस वजह से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।