फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पावरलूम फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, लाखों के नुकसान की आशंका

Thu, 31 Aug 2023 03:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: गुरुवार को आगर रोड पर स्थित एक पावरलूम फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। दमकल के पांच वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा दमकल का अमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगर रोड स्थित उद्योगपुरी की पावर लूम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना क्षेत्र के लोगों द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जिन्होंने तुरंत पांच फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया। इस आगजनी में पावरलूम के मालिक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योगपुरी क्षेत्र में अभय मामा की पावरलूम फैक्ट्री है। जहां गुरुवार सुबह 11:30 बजे भीषण आग लग गई थी। आगजनी इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते हैं यहां लगी कई मशीनों में आग लगने से यह पूरी तरह खराब हो गई। पुलिस ने बताया कि पांच फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आगजनी शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी। वैसे इस घटना में कोई घायल या आगजनी का शिकार तो नहीं हुआ। लेकिन आग लगने के कारण पावरलूम संचालक को लाखों रुपयों का नुकसान जरूर पहुंचा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें