उज्जैन जिले में घट्टिया तहसील के गांव खारचा में विगत दो साल से संचालित हो रही टायर पायरोलिसस फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। सूत्रों के अनुसार, मशीन के बॉयलर फटने से आग लगी है। इस दौरान कुछ कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी लगते ही एसडीएम राजाराम करजरे कार्रवाई करने पहुंचे।
एसडीएम राजाराम करजरे ने बताया कि यह फैक्ट्री घट्टिया से दो किलोमीटर दूर है। जो की उज्जैन के कमरी मार्ग निवासी शब्बीर भाई की है। फैक्ट्री में भीषण आग लगी है, जिस पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही इसके कारण कोई झुलसा है। पूरे मामले में जांच की जा रही है।